राहत : 8वें दिन बहाल हुआ चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे, ये शर्त

--Advertisement--

मंडी,15 जुलाई – अजय सूर्या

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पिछले 8 दिनों से फंसे वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। छह दिनों बाद चंडीगढ़- मनाली नेशनल हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। फ़िलहाल वन वे ट्रैफिक को ही बहाल किया गया है।

8 जुलाई की शाम 6:30 बजे हाईवे 6 मील के पास लैंडस्लाइड की वजह से बंद हो गया था। वहीं, वैकल्पिक मार्ग कमांद- कटौला भी कमांद के घोड़ा फॉर्म के नजदीक लैंडस्लाइड के चलते 3 दिन बंद रहा, जिसे वाहनों की आवाजाही के लिए वन वे खोल दिया गया है।

चंडीगढ़ -मनाली नेशनल हाईवे बहाल होने से मंडी से सुंदरनगर के बीच फंसे सैंकड़ों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। बारी-बारी से ही वाहनों को गुजारा जा रहा है। नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मंगलवार से एनएचएआई, फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी व ठेकेदारों की कड़ी मेहनत रंग लाई है।

इस नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए रोजाना 16 घंटे लगातार मशीनरी जुटी रही। 4 दिन लगातार 16 घंटे लगातार चट्टान व मलबा हटाने के बाद 5वें दिन शनिवार को इस नेशनल हाईवे को 11:30 बजे के करीब वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे जगह-जगह लैंडस्लाइड होने के कारण बंद हो गया था। सबसे बड़ा लैंडस्लाइड 7 मील के पास हुआ था जिसे कड़ी मशक्कत के बाद वन वे ट्रैफिक के लिए बहाल कर दिया गया है। दो तरफा ट्रैफिक बहाल करने के लिए एक हफ्ता लग सकता है।

नेशनल हाईवे के बहाल होने से कुल्लू तक वाहन चालक सफर कर सकते हैं। मंडी में 400 के करीब वाहन फंसे हैं, जिन्हें कुल्लू की तरफ रवाना किया जा रहा है। वहीं कुल्लू में फंसे 100 के करीब वाहनों को भी निकाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...