पुलिस के हाथ लगी सफलता, मोबाइल टावर की बैटरियां चुराने वाला फगवाड़ा से गिरफ्तार

--Advertisement--

मोबाइट टावर से करीब 2.50 लाख रुपए की बैटरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब के फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने 26 व 27 जून की रात इस वारदात को अंजाम दिया था।

ऊना – अमित शर्मा

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत पूबोबाल में एक मोबाइट टावर से करीब 2.50 लाख रुपए की बैटरियां चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पंजाब के फगवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार चोरों ने 26 व 27 जून की रात इस वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की सूचना मिलते ही हरोली पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची परंतु वहां से चोर रफूचक्कर हो चुके थे।

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक गाड़ी का पीछा किया परंतु गौंदपुर बॉर्डर के पास चोर उक्त गाड़ी को एक जंगल में छोड़कर भाग गए।

पुलिस के डर से चोरों से मोबाइल टावर की बैटरियां व अन्य सामान उक्त गाड़ी में ही छूट गया परन्तु जंगली रास्ता व अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए थे।

शुक्रवार को हरोली पुलिस की एक टीम ने मुख्य आरक्षी नरेन्द्र की अगुवाई में एक चोर को पंजाब के फगवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मोबाइल टावर से बैटरियां चुराने वाला एक चोर पकड़ लिया है व उसके अन्य साथियों का पता किया जा रहा है। जल्द ही अन्य चोर भी सलाखों के पीछे होंगे।

जानकारी के मुताबिक मोबाइल टावर बैटरी चोर गिरोह हिमाचल में कई जगह वांछित हो सकता है। कई अन्य जिलों में भी मोबाइल टावर बैटरी की चोरी की शिकायतें मिली हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...