राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से किसान सुनिश्चित करें आय में वृद्धि

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से देश में कृषि एवम संबंद्ध क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है । इस योजना के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है । कि किसानों की आय में वृद्धि हो सके ।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को सब्जियों के बीज अनुदान पर कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं । इस योजना का लाभ लेकर ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के निवासी नवीन कुमार खेतों में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं ।

इन्होने कृषि विभाग कोटला से इस योजना के अंतर्गत सब्जियों के बीज लिए व पॉलीहाउस में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं इन्होंने टामाटर ,करेले,खीरे ,वैगन, फ्रासवीन, मूली , पालक ,समर स्क्वेश ,शिमला मिर्च,हरी मिर्च तथा भिंडी आदि लगाए हैं ।

इसके अतिरिक्त इन्होंने गेंदे के फूल और स्टोवेरी के पौधे भी लगाए हैं ।कृषि विभाग अधिकारी कोटला डॉ विशाखा पाल ने बताया कि नवीन कुमार अपनी सब्जियों में किसी भी प्रकार का रसायनों का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

घर से प्राप्त वेस्ट को खाद में बदलकर खेतों में इस्तेमाल कर रहे है । और रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक तरीके से खेती करके अपनी तथा अपने परिवार की सेहत का ख्याल रख रहे हैं।

तथा अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती उत्पादन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। और यह अन्य किसानों के लिए प्रेरणा के स्रोत बने हुए हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...