पहाड़ी से गिरे पत्थर , एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त , एक की मौत सात यात्री घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा-पांगी मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर रास्ते में पहाड़ी से पत्थर आ गिरने से बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैँ। जबकि एक यात्री की मौत हो गई है।

घायलों को तीसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना मे घायल आठ में से 3 यात्रियों को तीसा अस्पताल में पहुँचाया गया है , इनमे से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जबकि घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जानकारी के मुताबिक चंबा से किलाड़ जा रही एचआरटीसी बस साचपास और बैरागढ़ के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

गाड़ी में करीब 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही तीसा से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। इस हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। भले ही आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

वहीं, तीन घायलों को उपचार के लिए तीसा सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार दोपहर के वक्त हुआ। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों की सूची…

मोहनलाल पुत्र जालम गांव धुलेई, तुलसीराम उर्फ मनी पुत्र अचला गांव लड्डन, नीतू पत्नी टेकचंद गांव कठवाड, चरण सिंह पुत्र कर्म सिंह गांव सरयूडा, नागेश कुमार पुत्र बालकृष्ण गांव ओवडी , विशेष पुत्र विजय कुमार निवासी लुधियाना, नरेन सिंह पुत्र योगराज गांव दियोड़ा।

दुर्घटना में योगराज पुत्र रघुवीर गांव दियोड़ा (आयु 42 वर्ष) की मृत्यु हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को दस हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत उपलब्ध करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...