राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बतलाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

--Advertisement--

धर्मशाला 30 जनवरी – हिमखबर डेस्क 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मंगलवार को जिले भर में शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल तथा अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा तथा देश के लिए उनके योगदान का स्मरण भी किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं तथा युवा को उनके बतलाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेना चाहिए वे अच्छे नागरिक बनकर देश तथा समाज की सेवा कर सकें।

इसके अतिरिक्त जिला भर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी शहीदी दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्वांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...