रात को खिड़की से अज्ञात व्यक्ति ने की ताकझांक व अश्लील हरकते, महिला ने करवाया मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

जिला सोलन के अंतर्गत महिला थाना में एक युवती द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रात के समय घर में खिड़की से ताकझांक करने एवं अश्लील हरकते करने की शिकायत दर्ज करवाई हैं।

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती द्वारा महिला थाना सोलन में शिकायत दर्ज करवाई गई है कि एक व्यक्ति करीब एक डेढ़ साल से बीच-बीच में उनके घर में रात के समय खिड़की से ताक झांक करता आ रहा है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि वयक्ति अश्लील हरकतें करता है।

उन्होंने पकड़ने की भी कोशिश की लेकिन वह भाग जाता है। महिला ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए, जिसमें वह व्यक्ति तांक झांक करते हुए और अश्लील हरकते करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

रिकॉर्डिंग भी उन्होंने पुलिस को मुहैया करवाई है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि अनजान व्यक्ति को तुरंत पकड़ा जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...