बस सवार से अफीम की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की एसआईयू टीम ने पकड़ा नशा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शोघी बैरियर के पास नाकाबंदी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति से अफीम पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 16 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है।

पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी अफिम कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस आरोपी के बैकवर्ड लिंक भी खंगाल रही है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से नशा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

गौर हो कि नशा तस्करी में जुड़े लोगों ने वीआईपी गाडियों के अलावा अब बसों में भी नशे की तस्करी शुरू कर दी है। इससे पहले भी शिमला पुलिस शोघी बैरियर के पास नाकेबंदी के दौरान विभिन्न बसों में सवार यात्रियों से नशे की खेप पकड़ी है। आरोपी की पहचान मेन सिंह निवासी गांव कनसम तहसील पूह जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

उधर, एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरू का कहना है कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...