राज्य के वित्तीय संकट के लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार, बजट होगा दूरदर्शी: विनय कुमार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार ने  प्रदेश में वित्तीय संकट के लिये पूर्व भाजपा सरकार को पूरी तरह दोषी ठहराया है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रदेश का राजस्व घाटा अनुदान बंद करना भी प्रदेश में वित्तीय संकट खड़ा करना है।

विनय कुमार ने आज यहां कहा कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश आर्थिक सुधारों, वित्तीय अनुशासन व आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का पूरा प्रयास कर रहा है। इस दिशा में राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट
दूरदर्शी व समावेशी साबित होगा।

विनय कुमार ने कहा है प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के फैंसले को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा है कि इस फैंसले से प्रदेश की आर्थिकी पर विपरीत असर पड़ेगा। यही वजह है कि प्रदेश को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिये प्रदेश सरकार को कुछ कठोर निणर्य लेने पर  बाध्य होना पड़ा है।

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में पिछले लगतार दो सालों में आई प्राकृतिक आपदा से भी प्रदेश पर अतिरिक्त आर्थिकी का बोझ पड़ा। केंद्र सरकार से कोई भी विशेष आर्थिक मदद न मिलने के बाबजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास व पूरी तरह क्षतिग्रस्त सड़को,पुलों व भवनों का पुनर्निर्माण किया।

विनय कुमार ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 12 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां विरासत में मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता केवल राजनीति बयानबाजी कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को प्रदेश के लोगों का जरा भी दुख दर्द होता तो वह आपदा के समय प्रदेश सरकार के साथ खड़ी होकर केंद्र से किसी भी आर्थिक मदद की गुहार लगाती। उन्होंने कहा है कि अभी भी समय है कि भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के पैरवी करते हुए आरडीजी बहाल करवानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...