आंगनबाड़ी पालना एवं क्रैच केंद्र काइस में रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना अधिकारी, कटराई खुशविंदर ठाकुर ने बताया कि मिशन शक्ति ‘पालना’ स्कीम के अंतर्गत ग्राम पंचायत काइस के आंगनबाड़ी पालना एवं कैच केंद्र में कैच वर्कर (Creche Worker) और कैच हैल्पर (Creche Helper) के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए केवल संबंधित कैच केंद्र के संग्रहण क्षेत्र (Feeder Area) की इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी वांछित दस्तावेजों की प्रतियों सहित 06 अप्रैल 2026 सायंकाल 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, कटराई में जमा किए जा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) कुल्लू के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।

पात्रता के लिए प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तहत कैच वर्कर के लिए 12वीं (10+2) और कैच हैल्पर के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया 25 अंकों की मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, अनाथ/विधवा/तलाकशुदा स्थिति और साक्षात्कार के अंक शामिल हैं।

प्रार्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर और परिवार नकल में दर्ज होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कटराई या संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पट्ट पर विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...