राज्यपाल ने सुजानपुर में किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का शुभारंभ

--Advertisement--

सुजानपुर 23 मार्च – हिमखबर डेस्क 

ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव शनिवार को पारंपरिक भव्य शोभायात्रा एवं पूजा अर्चना के साथ आरंभ हो गया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दोपहर बाद 3 बजे इस भव्य शोभायात्रा में भाग लिया और उसके बाद ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ उत्सव का शुभारंभ किया।

उन्होंने सुजानपुर के चौगान में विभिन्न विभागों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उदघाटन भी किया।

इस अवसर पर लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

इससे पहले, सुजानपुर पहुंचने पर राज्यपाल का राष्ट्र स्तरीय होली आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एडीसी मनेश यादव, एसडीएम एवं मेला अधिकारी डॉ रोहित शर्मा, मेला पुलिस अधिकारी एएसपी राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया तथा उन्हें उत्सव से संबंधित परंपराओं एवं प्रबंधों से अवगत करवाया।

उत्सव के शुभारंभ के बाद शाम को राज्यपाल बिलासपुर रवाना हो गए।

होली उत्सव सुजानपुर की आयोजन समिति द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हमीरपुर में किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों में परिणाम इस प्रकार से रहे लड़कों के अंडर 17 मुकाबले आयोजित किए गए।

  • जिसमें प्रथम स्थान शिवांश राणा, द्वितीय स्थान अकशो, ब तृतीय स्थान देवांशु जमवाल।
  • अंडर-19 बॉयज सिंगल, प्रथम स्थान शिवांश, द्वितीय स्थान शिवांश राणा ,तृतीय स्थान आर्यन डोगरा।
  • सीनियर में सिंगल्स प्रथम स्थान शिवांश शर्मा, द्वितीय स्थान साहिल, एवं तृतीय स्थान आर्यन डोगरा।
  • अंडर 17 गर्ल्स सिंगल प्रज्ञा वर्मा प्रथम, सरगम ठाकुर द्वितीय, श्रेया राणा तृतीया।
  • अंडर-19 गर्ल्स सिंगल प्रज्ञा वर्मा प्रथम, सरगम द्वितीय ,श्रेया राणा तृतीया।
  • पुरुष डबल्स 45 प्लस प्रथम गौतम और जसवीर द्वितीय, राजेंद्र शर्मा और प्रदीप, तृतीय माथुर और महेंद्र ।
  • सीनियर्स पुरुष डबल्स प्रथम देवानंद और साहिल शर्मा ,द्वितीय मनीष यादव और मनीष सोनी, तृतीय मनोज अवस्थी और सचिन हीरानंद ।
  • इन सभी विजेताओं को 26 तारीख को सुजानपुर होली फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी जिला खेल अधिकारी हमीरपुर विवेक एवं प्रतियोगिता के समन्वयक राजेंद्र शर्मा ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...