कांता कॉलेज में दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

--Advertisement--

कांता कॉलेज में दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

ज्वाली – अनिल छांगू 

कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा में शनिवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर कांता कॉलेज की प्रचार्या शिक्षक वर्ग बी. एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु वर्ग शामिल रहे।

सर्वप्रथम कांता कॉलेज की प्रचार्या व शिक्षकों द्वारा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके उपरान्त बी. एड. प्रथम व द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा शहीदी दिवस पर भाषण देकर छात्रों को प्रेरित किया गया और उनके अमर बलिदान के लिए याद किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया की हम भारतीयों को उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

इसके पश्चात् प्रशिक्षु अध्यापक द्वारा भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव द्वारा किस प्रकार देश को आजाद कारवाने के लिए बलिदान दिया गया था व किस प्रकार वह तीन आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के तख्ते पर चढ़ गए थे का नाटक द्वारा बड़े ही भावात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया कि किस प्रकार उन्होंने आजादी की राह पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

अंत में समस्त कांता कॉलेज द्वारा शहीदों को याद करते हुए मौन धारण किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...