राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

--Advertisement--

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, पूर्व विधायक अजय महाजन ने किया शुभारम्भ, छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधा, पूर्व विधायक ने डिजिटल लाइब्रेरी को बताया विद्या ज्ञान का सशक्त माध्यम, पूर्व छात्र-छात्राओं को भी लाइब्रेरी उपयोग की मिलेगी सुविधा, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का स्वागत, नूरपुर कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की शुरुआत

नूरपुर – स्वर्ण राणा

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देते हुए नवस्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक सुविधा का उद्घाटन पूर्व विधायक अजय महाजन द्वारा किया गया। अजय महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है, जिससे छात्रों को आधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर ज्ञान प्राप्त होगा। उन्होंने इसे विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त ज्ञान केंद्र बताते हुए अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि महाविद्यालय प्रशासन ने पूर्व छात्र-छात्राओं को भी नई एवं पुरानी लाइब्रेरी के उपयोग की सुविधा देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने डिजिटल लाइब्रेरी का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिर्फ इस्तीफा नहीं, NEET पेपर लीक के हर गुनहगार को सलाखों के पीछे भेजे सरकार: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

योजना के तहत लंज के समीप गांव गुब्बर परगोड में स्थापित हुआ सौर ऊर्जा प्लांट

ग्रीन पंचायत: स्वच्छ ऊर्जा के साथ ग्रामीण विकास का...

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...