रफ्तार का कहर! रेत से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा…पलभर में चकनाचूर हुईं 20 बाइकें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रेत से लदे कैंटरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सलानी पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां रेत से भरा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया, जाेकि सीधे एक उद्योग के गेट के बाहर पलट गया। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई कर्मचारी या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में करीब 20 बाइकें मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चालक पर 31 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया है कि 3 बाइकें पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गई हैं, जबकि 17 अन्य बाइकों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है।

कालाअंब क्षेत्र में अप्रैल महीने में यह दूसरी ऐसी बड़ी घटना है, जिसने स्थानीय लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। लोगों का आरोप है कि ये कैंटर चालक सड़कों को रेस ट्रैक समझते हैं। बेतहाशा रफ्तार और खतरनाक ओवरटेकिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि जल्द ही इन बेलगाम वाहनों पर नकेल नहीं कसी गई, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मामले पर एएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुद्ध उत्पाद, सेहत का ख्याल, ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल बनी ‘हाटी अम्मा’

हिमख़बर डेस्क  बदलती जीवनशैली और खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट...

फिर सक्रिय हुआ मानसून, हिमाचल से दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमखबर डेस्क  उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर...

कांगड़ा की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा पास कर IIT कानपुर में पीएचडी के लिए बनाई जगह

हिमखबर डेस्क  उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले...