रणजी व अन्‍य क्रिकेट टीम का हिस्‍सा बनाने को लेकर 15 खिलाड़‍ियों से एक करोड़ की धोखाधड़ी, कांगड़ा पुलिस करेगी अब जांच

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

खिलाड़ियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने व उन्हें रणजी मैच खेलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की ठगी हुई है, जिसकी पड़ताल अब कांगड़ा पुलिस करेगी। पहले यह मामला हरिपुर पुलिस थाने में दर्ज था, लेकिन अब यह मामला कांगड़ा पुलिस थाने में स्थानांतरित हुआ है।

कांगड़ा पुलिस एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले की परतेें खोलेगी। कौन कौन इस ठगी में शामिल रहे हैं और किस तरह से खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों से ठगी हुई है। पुलिस सारे मामले की पड़ताल कर रही है।

मामले के तार महाराष्ट्र तक जुड़े हुए हैं। मामले में प्रदेश की महिला के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश राजस्थान के खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिनके साथ रणजी क्रिकेट खेलाने को लेकर धोखाधड़ी हुई है।

बताया जा रहा है कि पहले यह मामला हरिपुर थाने में दर्ज हुआ था परंतु माननीय न्यायालय के निर्देश पर यह मामला हरिपुर पुलिस स्टेशन से पुलिस स्टेशन कांगड़ा में स्थानांतरित किया गया।

प्रदेश के युवाओं सहित उत्तर प्रदेश पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को रणजी की टीम में खेलाने का झांसा दिया गया।

लगभग 15 खिलाड़ियों से धोखाधड़ी हुई है और यह धोखाधड़ी की रकम लगभग एक करोड़ से ऊपर है। कांगड़ा पुलिस स्टेशन में आइपीसी की धारा 420 व अन्य धारों के साथ मामला दर्ज किया गया है।

सपना रंधावा ने दी है शिकायत

कांगड़ा के रानीताल में रहने वाली सपना रंधावा ने दी शिकायत में बताया महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने युवाओं को रणजी मैच खेलाने का झांसा दिया। उसने बताया महाराष्ट्र का यह व्यक्ति अपने आप को बीसीसीआइ का बड़ा चयनकर्ता बताता है।जिसके कारण अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी भी उसके झांसे में आ गए।

उन्होंने बताया लगभग एक करोड़ से अधिक की राशि सभी 15 खिलाड़ियों ने उसको दी है। लेकिन रणजी न खिलाने के कारण उसे दिए रुपयों को वापस मांगा गया तो वह आनाकानी करने लगा। आरोपित के साथ तीन अन्य लोग भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं।

यह बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने बताया कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

यह बोले डीएसपी कांगड़ा

न्यायालय के माध्यम से मामला कांगड़ा पुलिस थाने को सुपुर्द हुआ है। पहले यह मामला हरिपुर थाने में चला गया था, लेकिन अब इस मामले की तप्तीश कांगड़ा थाना करेगा। करोड़ों रुपये की ठगी को लेकर पड़ताल की जा रही है.

शिकायतकर्ता महिला के खिलाफ भी सूरत में मामला दर्ज हुआ है ऐेसी बात सामने आई है। इसमें किस किस की भागीदारी है यह पड़ताल की जाएगी। अन्य राज्य में दर्ज मामले को लेकर भी वहां की पुलिस से संपर्क किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...