एक बरसात नहीं झेल पाया डंगा, कार्यप्रणाली पर लोगों ने उठाए सवाल

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गूरूंग 

गत दिनों भारी बरसात के कारण चिलामा पंचायत के कुमलाड़ी गॉव के पास तीखे मोड़ में हाल ही सड़क को चौड़ा करने के लिए लाखो रुपये लगा कर आर सी सी का डंगा लगाया गया था। परंतु डंगा एक ही बरसात के पानी को झेल नही पाया और गत दिनों पूरा का पूरा डंगा ही बैठ जाने के कारण नीचे घर वालो को डर सताने लगा है।

स्थानीय निवासी कुलदीप सिंग का कहना है कि इस डंगे को लगे अभी एक साल भी नही हुआ है । उनका कहना है कि नींव पक्की न होने के कारण ये सब कुछ हुआ है। कच्ची मिट्टी के ऊपर ही डगे को खड़ा कर दिया गया था। इस कारण से ये सब कुछ हुआ है।

रात को जब बारिश होती है तो रात भर जाग जाग के काटना पड़ता है । यही डर लगाऔ रहता है कि कही रात को सोते वक्त पूरा का पूरा मलबा डगे के साथ ही घरों के ऊपर न चले आए।

उन्होंने बताया कि इस डगे को इस लिये लगाया गया था। पहले भी इस मोड़ से कई एसिडेंट हो चुके है। इसलिये इस सड़क को चौड़ा कर के विभाग के द्वारा ये डगे का निर्माण करवाया गया था।

उन्होंने लोक निर्माण से मांग की है इस की जल्द से जल्द सुध ली जाए ताकि डगे को गिरने बचाया जा सके। और घरो को कोई नुक़शान न पहुंचे।

क्या कहते हैं अधिकारी 

जब इस बाबत लोक निर्माण विभाग के एक्सन विजय वर्मा से फोन के माध्यम से बात कि तो उन्होंने बताया कि इस बाबत उनको कोई भी जानकारी नही है। अगर ऐसी बात है तो जल्द ही इस डगे को नीचे रोड से ठीक करवा दिया जाएगा। ताकि घरो औऱ सड़क को बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...