मोतला में दो मकान, तीन गोशालाएं ढहीं, मवेशी दबे

--Advertisement--

Image

बारिश से सडक़ पर आया मलबा, डुखर-सिहुंता-द्रम्मण मार्ग पर दस घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये।

सिहुंता – अनिल समिवयाल 

भटियात उपमंडल की सिहुंता तहसील में गत रोज से जारी मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाकर रख दी है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से डुखर-सिहुंता-द्रम्मण मार्ग पर वाहनों के पहिये करीब दस घंटे थमे रहे।

पातका-चुवाड़ी वाया ददरियाड़ा मार्ग पर देर रात तक यातायात बहाल होने की उम्मीद है। बारिश के कारण मोतला पंचायत के अलीह गांव में भूस्खलन की जद में आकर दो मकान दरक गए हैं।

प्रभावितों में तिलको देवी व रत्न सिंह शामिल हैं। प्रभावित परिवारों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया है। भूस्खलन के कारण तीन गोशालाएं जमींदोज होने से दस मवेशी मलबे में जिंदा दफन हो गए।

उपमंडलीय प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सिहुंता कैलाश चंद ठाकुर ने भूस्खलन की जद में आकर क्षतिग्रस्त मकानों के प्रभावितों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की है।

इसी बीच कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी मोतलाके अलीह गांव पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ प्रभावित परिवारों से बातचीत की।

बारिश के कारण इलाके में जगह-जगह पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होन ेसे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होकर रह गया है।

पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का राहत व बचाव कार्य में हाथ बंटाया।

उधर, लोक निर्माण विभाग सिहुंता उपमंडल के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर ने बताया कि बारिश के कारण बंद मार्गों से मलबा व पत्थर हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने को लेकर कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

उन्होंने बताया कि बारिश के कारण उपमंडल में लाखों का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...