मेडिकल कॉलेज के खिलाफ सरकार तुरंत कार्यवाही करते हुए 42 स्टाफ नर्सो की नोकरी बहाली करे

--Advertisement--

Image

शिमला,25 जून, जसपाल ठाकुर 
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव प्रदेश प्रभारी नीतू वर्मा ने हमीरपुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज से 42 स्टाफ नर्सो को नोकरी से बाहर करने पर हैरानी जताई है।उन्होंने कहा है कि एक तरफ देश प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है तो दूसरी तरफ एकाएक एक निजी मेडिकल कॉलेज से 42 स्टाफ नर्सो को बगैर किसी नोटिस के अकारण ही नोकरी से बाहर करना उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है जो कभी सहन नही किया जा सकता।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस पूरे मामलें की गम्भीरता को देखते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ने की बात भी कही है।उन्होंने कहा है कि सरकार की इस बारे खामोशी भी सन्देहास्पद है।
उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बड़ी बड़ी बातें करती है तो दूसरी तरह उनके साथ हो रहें अन्याय पर खामोश बेठी है।उन्होंने कहा है कि उक्त मेडिकल कॉलेज के खिलाफ सरकार तुरंत कार्यवाही करते हुए इन 42 स्टाफ नर्सो की नोकरी बहाली के आदेश दे।
उन्होंने कहा है कि महिलाओं के अधिकारों का हनन और उनके साथ किसी भी अन्याय को महिला कांग्रेस सहन नही करेगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...