दौलतपुर चौक के शिवपुर में पशुशाला राख, दो लाख का नुकसान

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

 

दौलतपुर चौक के शिवपुर में आग लगने से एक पशुशाला जल कर राख हो गई, जिससे लगभग दो लाख का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चार बजे शिवपुर (मुबारिकपुर) के वार्ड नंबर पांच के मेहंगा राम की पशुशाला में अचानक आ लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

कुछ ही देरी में आग की लपटें पशुशाला की छत से ऊपर उठने लगीं। गनीमत यह रही कि आग से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही जब प्रभावित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और परंपरागत तरीके आग बुझाना शुरू कर दिया।

साथ ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड दी। थोड़ी देरी में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। आगजनी में पशुशाला की छत एवं 35 क्विटल तूड़ी जलकर राख हो गई, जिससे लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...