मुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने पहुंचे अधिकारी

--Advertisement--

एसडीएम निशांत शर्मा ने बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किया दौरा

नादौन 09 मार्च – हिमखबर डेस्क 

ग्राम पंचायत पनसाई के गांव छोटा बल्ह में मुख्य बस्ती से काफी दूर बने एक नए मकान में बिजली और पानी के कनेक्शन के संबंध में चल रहे विवाद के समाधान के लिए एसडीएम निशांत शर्मा सोमवार को एक बार फिर बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विशेष निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने शिकायतकर्ता वीना देवी, उनके परिजनों और गांववासियों के साथ व्यापक चर्चा की।

एसडीएम ने बताया कि सहायक अभियंता (एचपीएसईबी), सहायक अभियंता (लोक निर्माण विभाग), नायब तहसीलदार कांगू तथा अन्य कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया गया है।

उक्त निरीक्षण की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें उन भूमि मालिकों का विवरण भी दिया गया है जिनकी भूमि से होकर प्रस्तावित बिजली की तार तथा पानी की पाइपलाइन गुजरनी है।

एसडीएम ने बताया कि संबंधित भूमि मालिकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद विद्युत लाइन और पाइपलाइन बिछाई जा सकती है।

बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट में संलग्न सूची के अनुसार संबंधित भूमि मालिकों के साथ अतिशीघ्र मध्यस्थता बैठक करें, ताकि इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

तत्पश्चात नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ करने हेतु कदम उठाए जाएं, जिससे आवेदक को बिजली एवं पानी की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

साथ ही बल्ह गांव में पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या को भी अतिशीघ्र दूर करें।

उन्होंने कहा कि इस विवाद को जल्द ही सुलझा कर संबंधित परिवार को बिजली और पानी के कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।

एसडीएम ने मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। जिन लाेगों को विद्युत और पाइप लाइन के संबंध में आपत्ति है उनसे भी सहमति प्राप्त करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि बिजली व पानी मुख्यमंत्री जी की मुख्य प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर लगातार दो दिन छोटा बल्ह गांव पहुंचकर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...