मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

--Advertisement--

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, शिमला के इंदिरा गाँधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के विस्तार की रखी मांग।

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के 62वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर, शिमला में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं शिविर में शिरकत की और रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लगभग 93 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष व स्टेट यूथ बोर्ड के वाईस चेयरमैन छत्तर ठाकुर ने राज्य में खेल बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री से मांग की।

रक्तदान शिविर कार्यक्रम के दौरान, हिमाचल युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इंदिरा गांधी खेल परिसर के साथ लगती लगभग 10 बीघा खाली भूमि को खेल विभाग को हस्तांतरित कर परिसर के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने की मांग सम्बंधी ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस के राज्य सचिव तुषार स्तान व शिमला जिलाध्यक्ष योगेश ठाकुर योगी ने कहा कि राज्यस्तरीय खेल परिसर के इस विस्तार से प्रदेशभर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने भी इस मांग पर सकारात्मकता से विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

ये रहे उपस्थित 

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक हरीश जनार्था, विधायक सुरेश कुमार और महाधिवक्ता अनूप रतन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...