माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार, देहरा के समीपवर्ती गांव धवाला में यात्रियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के समय ट्रक में सवार सभी यात्री पंजाब के मलोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस दुर्घटना में लगभग 35 से 40 यात्री घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्रों में रेफर किया जा सकता है। पुलिस प्रशासन अभी घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटा है।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना के पीछे तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही। फिलहाल, प्रशासन का मुख्य ध्यान घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...