मुख्यमंत्री की 10 माह पूर्व सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड देने व चिकित्सकों के स्टाफ के पद भरने की घोषणा नहीं चढ़ी परवान

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में एक समान विकास के दावे कर रहे हैं। यह दावे जिला सिरमौर में खोखले साबित हो रहे है।

क्योंकि 10 माह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में 3 सितंबर 2021 को जनसभा में सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड का करने, उसके अनुसार चिकित्सकों व स्टाफ के पद भरने की घोषणा की थी।

मगर 10 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह घोषणा मात्र घोषणा रह गई है। इसके बाद जिला सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई व श्रीरेणुकाजी में जो घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी।

वह कैबिनेट से मंजूर होकर उनकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। मगर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां उपमंडल की भाजपा द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है।

बता दें कि पच्छाद उपमंडल की 34 पंचायतों के अतिरिक्त 2 पंचायतें नाहन विधानसभा क्षेत्र के 2 पंचायतें श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तथा दो पंचायतें हरियाणा के मोरनी विकास खंड के लोग सिविल अस्पताल सराहां में इलाज के लिए आते हैं।

सिविल अस्पताल सराहां में 40 पंचायतों के सैकड़ों लोग हर रोज इलाज के लिए आते हैं। मगर यहां पर चिकित्सकों व स्टाफ की भारी कमी के चलते लोगों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

इन दिनों आलम यह है कि सिविल अस्पताल में एक बेड पर दो दो मरीज हैं। जिसके चलते मरीजों व तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा जल्द परवान चढ़ेगी। मगर 10 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह घोषणा मात्र कोरी ही साबित हुई है।

इस घोषणा को पूरा करने के लिए 7 अप्रैल 2022 को कैबिनेट में प्रस्ताव रखा गया था, मगर उसमें केवल अस्पताल को ही सो बैड करने का प्रस्ताव था। जबकि वहां पर डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के पद सृजित करने की कोई भी प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं आया।

जिसके चलते लोगों के विरोध को देखते हुए ना ही अधिसूचना जारी हुई ना ही स्टाफ और चिकित्सकों के पद सृजित होने का मामला दोबारा से कैबिनेट में गया। जिसके चलते लोगों में अब भाजपा के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

विधायक रीना कश्यप के बोल

इस संदर्भ में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड करवाने उसके अनुसार चिकित्सकों तथा स्टाफ के पद सृजित करवाने का आग्रह करेंगे। ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...