मीका सिंह ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में नवाया शीश, सेल्फी लेने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – शीतल शर्मा 

बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने रविवार को मां ज्वाला के दर्शन किए। पुजारी लव शर्मा ने मीका सिंह को पवित्र ज्योतियों के दर्शन करवाये और मंदिर के इतिहास की जानकारी दी।

उन्होंने मोदी भवन अकबर छत्र, शयन भवन में भी दर्शन किए और हवन कुंड में आहूतियां भी डालीं। इसके बाद गोरख डिब्बी व राधा कृष्ण मंदिर में भी शीश नवाया।

मीका सिंह के साथ सेल्फी खिंचवाने वाले श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही पर उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और सबके साथ सेल्फी ली।

मंदिर अधिकारी व तहसीलदार विचित्र सिंह ने उन्हें प्रसाशन की तरफ से सिरोपा व माता की तस्वीर भेंट की।

सिंगर मीका सिंह ने बताया की वह पहली बार दर्शन करने आए हैं और पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना से दर्शन करवाए गए।

उन्होंने कोई भजन या गीत नहीं सुनाया सिर्फ सच्चे दर बार की जय का जयकारा लगाया। इसके बाद मीका सिंह अपनी गाड़ी में बैठकर ज्वालामुखी से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...