कारगिल दिवस के आमंत्रण पत्र पर “भारतीय जनता पार्टी के सैनिक” लिखना सैनिकों का अपमान: सुरिद्र मनकोटिया 

--Advertisement--

Image

डाडासीबा – आशीष कुमार 

मनकोटिया ने कहा सैनिक की जगह अग्निवीर भर्ती करने के उपरान्त, अब भाजपा द्वारा चिंतपूर्णी, ऊना जिला में मनाए जा रहे 26 जुलाई कारगिल दिवस के आमंत्रण पत्र पर “भारतीय जनता पार्टी के सैनिक” लिखकर सैनिकों को अपमानित किया हैै।

जिसे सैनिक व भूतपूर्व सैनिक सहन नहीं करेंगे क्योंकि सैनिक, भारत के सैनिक हैं न कि भारतीय जनता पार्टी के। और न ही सैनिक किसी पार्टी या संगठन की बपौती या गुलाम हैं।

जब भारत का‌ अस्तित्व व मान-सम्मान, इज्जत, शौर्य, स्वतंत्रता, साख बचाने के लिए भारतीय सैनिकों ने बड़ी-बड़ी लड़ाईयां लड़ी, युद्ध किए और शहीद हुए उस समय तो भारतीय जनता पार्टी पैदा भी नहीं हुई थी।

भाजपा ने “भारतीय जनता के सैनिक लिखकर घोर पाप और सैनिकों भूतपूर्व सैनिकों को बेईज्जत किया है, अपमानित किया है। सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति पर डब्बा लगाया है, जिसे हिमाचल वीरभुमि के सैनिक व भूतपूर्व सैनिक कभी माफ नहीं करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...