मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर के आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, कल रात पहुंचा था शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ओमान में अमेरिकी मिसाइल हमले के दौरान जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। उनका शव बुधवार रात घर पहुंचा तथा गुरुवार सुबह के समय पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

शवगृह में दो डॉक्टरों के दल ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया। इस दौरान आदित्य के चाचा सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। प्रारंभिक तौर पर आदित्य के सिर पर गहरी चोट के निशान दिखाई दिए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि ओमान तट पर हादसा पेश आया था। वहां पर अमरीकी मिसाइल हमले में आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उसके बाद मृतक के परिजनों ने विदेश में ही पोस्टमार्टम करने पर आपत्ति जाहिर की थी।

परिजनों की आपत्ति के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ओमान सरकार ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया को टाल दिया। बीते बुधवार को आदित्य शर्मा का शव भारत पहुंचा तथा रात के समय घर पहुंचाया गया। गुरूवार को मेडिकल कालेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

हमीरपुर 18 जून - हिमखबर डेस्क बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी...

एनएसआईसी मण्डी में नि:शुल्क कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून अंतिम तिथि

मंडी, 18 जून - हिमखबर डेस्क मण्डी के पुलघराट स्थित...

परीक्षा घोटालों के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान शुरू करने का ऐलान

शिमला 18 जून - हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय...