मातम में बदली शादी की खुशियां, विदाई के बाद लौटते परिजनों के साथ दर्दनाक हादसा; 2 की मौके पर मौत

--Advertisement--

सड़क हादसे में दो की मौत, विदाई से लौट रहे थे परिजन, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमखबर डेस्क

जिला हमीरपुर के भोटा के समीप टियाले दा घट क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक नवविवाहित बेटी के ससुराल से उसकी बिदाई के बाद मायके लौट रहे थे। खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।जानकारी के अनुसार, अमनेड़ गांव की एक युवती का विवाह दंगोटा निवासी युवक के साथ संपन्न हुआ था।

सोमवार को विवाह के बाद बेटी को ससुराल छोड़ने परिजन दंगोटा गए थे। शाम के समय छह लोग एक वाहन में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुनी चंद और रघुवीर सिंह (दोनों निवासी अमनेड़) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए लोगों में सुदेश कुमारी पत्नी प्यार चंद, प्यार चंद निवासी समेला, अनिल कुमार, अनीता राणा पत्नी सुनील राणा तथा अन्य शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। जिन परिजनों ने सुबह बेटी की बिदाई की खुशियां मनाई थीं, शाम होते-होते वही परिवार अपनों के निधन के दुख में डूब गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...