बोर्ड परीक्षाओं में तीनों सीरीज में एक समान होंगे प्रश्न पत्र

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तीनों सीरीज (ए, बी, सी) में एक समान प्रश्न पत्र लागू होगा। इसको लेकर सोमवार को बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है।

वर्तमान में प्रश्न पत्र 3 सीरीज में तैयार किए जाते हैं, जिनमें प्रश्न अलग-अलग होते थे। इससे कुछ विद्यार्थियों को आसान और कुछ को कठिन प्रश्न पत्र मिलते थे, जिससे मेधावी छात्रों के कम अंक आने की संभावना रहती थी। अब सभी सीरीज में केवल प्रश्नों का क्रम बदला जाएगा, जबकि प्रश्न एक जैसे रहेंगे।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा के बोल

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि प्रश्न पत्रों की सीरीज को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। आगामी होने वाली परीक्षाओं में इसी को लागू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...