महाजंग खत्म, ट्रंप ने मान ली ईरान की शर्तें, 2 हफ्ते के लिए सीजफायर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

अमरीका और ईरान युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमरीका और ईरान एक निर्णायक शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा वाशिंगटन समयानुसार 18:32 बजे की जो कि ट्रंप द्वारा तय की गई रात आठ बजे की समय सीमा के अंदर थी।

उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ईरान घोषित समयसीमा के भीतर युद्धविराम पर सहमत नहीं होता है, तो ईरानी सभ्यता को खत्म कर दिया जाएगा।

ईरान के विदेश मेत्री अब्बास अरागची ने भी कहा है कि उनका देश दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमत हो गया है। इस दौरान होर्मुज जलडमरुमध्य को खोल दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युद्ध विराम पर सहमति पाकिस्तान के मध्य्थता से हुई है और इजरायल भी इस पर सहमत है।

युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन बताया और कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा चाहता है क्योंकि वे तंग आ चुके हैं। इसी तरह बाकी सभी भी तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात बढ़ाने में मदद करेगा और कई सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खूब पैसा बनाया जाएगा और ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। श्री ट्रंप ने कहा कि हम हर तरह की आपूर्ति लेकर आएंगे और यहीं आसपास मंडराते रहेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब कुछ ठीक चल रहा है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सब कुछ ठीक चलेगा। श्री ट्रंप ने कहा कि यह अमरीका की तरह पश्चिम एशिया का स्वर्ण युग हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिर्फ इस्तीफा नहीं, NEET पेपर लीक के हर गुनहगार को सलाखों के पीछे भेजे सरकार: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

योजना के तहत लंज के समीप गांव गुब्बर परगोड में स्थापित हुआ सौर ऊर्जा प्लांट

ग्रीन पंचायत: स्वच्छ ऊर्जा के साथ ग्रामीण विकास का...

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...