महंगाई और जमाखोरी ने थाली से गायब की दालें, बेहतर उत्पादन होने पर भी आसमान छूने लगे दाम

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

कोराना काल में महंगाई व जमाखोरी ने दालों को आम आदमी की थाली से गायब कर दिया है। इसका कारण है कि दालें 75 रुपये से लेकर 180 रुपये तक बिक रही है।  इस महामारी के दौर में प्रोटिन वाले पदार्थें की मांग बढ़ गई है जिसमें दालें भी शामिल है। दालों का बेहतर उत्पादन होने के बावजूद भी दालों के दाम कम होने के स्थान पर बढ़ते जा रहे हैं।

कालाचना, मलका, अरहर और दालचना के दामों में चार सौ रुपये से लेकर छह सौ रुपये तक की वृद्धि हुई है। जमाखोर दालों की जमाखोरी कर रहे हैं और उधर कर्फ्यू व लॉकडाउन जैसी स्थिति के कारण आम लोगों ने भी दालों की जमाखोरी शुरु कर दी है और मांग बढ़ी हुई है।

प्रदेश में वर्तमान में 5773 मीट्रिक टन दालें उपलब्ध हैं। डीजल के दामों के बढऩे के कारण मालभाड़े में दो से पांच रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल बढ़ा है। जबकि दालों के दामों में काला चना के दाम चार सौ रुपये क्विंटल, अरहर व मलका के दामों में पांच सौ रुपये और दालचना के दाम के छह सौ रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। दालों के उत्पादन के बेहतर होने के बावजूद भी दामों में कमी न आना कई सवाल खड़े कर रहा है।

  • दालें, क्षेत्र, उत्पादन
  • कालाचना, 380, 400
  • अन्य दालें, 27000, 53000
  • कुल, 27380, 53400

प्रदेश में दालों के थोक व परचून भाव प्रति किलो के हिसाब से

  • दालें, थोक भाव, परचून भाव
  • काला चना,65-68,75-80
  • अरहर,105-110,110-115
  • दालचना,70-75,75-80
  • मूंगी,95-102,110-115
  • मलका,72-85,90-100
  • माश,90-110,110-120
  • काबुली चना,80-120,90-130
  • राजमाह,90-130,100-150
  • माश,90-108,110-115

बीते वर्ष से अरहर के दाल के दामों में 27 गुणा वृद्धि

बीते वर्ष अरहर की दाल 80 रुपये प्रति किलो आम आदमी को मिल रही थी।अब इसके दामों में 27.3 फीसदी तक वृद्धि हुई है और 110-115 रुपये प्रति किलो मिल रही है। काला चना 70 रुपये से बढ़कर 75-80 रुपये में मिल रहा है। माश की दाल 75 रुपयेे प्रति किलो से 115 रुपये पहुंच गई है।

बेहतर उत्‍पादन के बावजूद वृद्धि

सालीग्राम व हेमराम थोक विक्रेता शिमला कमलेश गुप्ता का कहना है दालों के बेहतर उत्पादन से दालों के दाम में कमी की उम्मीद थी लेकिन दामों में चार सौ रुपये से छह सौ रुपये की वृद्धि हुई है। दालों की मांग बढ़ी है। कोरोना के दौरान लोगों ने दालें अधिक खानी शुरु की हैं। मालभाड़ा में कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई है और दिल्ली से 200 रुपये से 230 रुपये प्रति क्विंटल मालभाड़ा वसूला जा रहा है।

जमाखोरी पर निरीक्षण के निर्देश
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग का कहना है दालों व अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी को लेकर निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। दालों की मांग बढ़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...