नूरपुर के आठ मीडिया कर्मियों को लगी कोविड वैक्सीन

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

सरकार द्वारा मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने के बाद जिला कांगड़ा में सोमवार को नूरपुर के पत्रकारों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई। नूरपुर अस्तपाल में बनाये गए वैक्सीनेशन सेन्टर में जसूर और नूरपुर के पत्रकारों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान नूरपुर के पत्रकारों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट किया।

वैक्सीन लगवाने पर पत्रकार स्वर्ण राणा ने सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने मीडिया कर्मियों को भी फ्रंटलाइन कर्मी घोषित कर एक सराहनीय कदम उठाया है।

राणा ने कहा कि मीडिया कर्मी इस कोरोना के दौर में भी लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचा रहे है और पत्रकार हमेशा आम जनता और शासन प्रशासन के बीच एक सेतु का काम करते हुए उनकी समस्या को भी प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाते हैं। ऐसे।में मीडिया कर्मी फील्ड में रहने के कारण हर समय रिस्क लेकर काम करता है।उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें।

इस दौरान पत्रकार भूषण शर्मा, पंकज शर्मा, रुषांत महाजन, पंकज कौशल, संजीव महाजन, संजीव कुमार, अंकुश कुमार को भी कोविड वैक्सीन लगाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...