मशोबरा के कईल गांव में गौशाला ढ़हने से दो जर्सी गऊओं की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

भारी बारिश से मशोबरा ब्लॉक की सतलाई पंचायत के गांव कईल में एक गौशाला के गिरने से दो जर्सी नस्ल की गऊओं की मौके पर मौत हो गई है।

स्थानीय पंचायत के उप प्रधान नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बीती रात कईल गांव के राम स्वरूप शर्मा की गौशाला की पिछली दिवार ढह जाने से दो जर्सी गाय हादसे का शिकार हो गई है, जबकि चार अन्य पशु सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

उन्होने बताया कि रामस्वरूप के परिवार को प्रातः करीब छः बजे इस हादसे बारे जानकारी मिली, जब वह दूध लेने गौशाला में पहुंचे। मृतक जर्सी गऊओ में एक दूध देने वाली तथा दूसरी जर्सी गाय गर्भधारण किए हुए थी।

राजस्व विभाग के पटवारी विजय कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो जर्सी गऊओं सहित एक लाख का नुकसान होने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।

तहसीलदार जुन्गा हीरा लाल घेस्टा ने बताया कि इस हादसे की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। प्रभावित परिवारों को राहत नियमावली के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डाॅ. कुलदीप तंवर ने सरकार से प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि जर्सी गऊएं प्रभावित परिवार की आजीविका का एक मात्र साधन थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...