मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ वारंट जारी, गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश

--Advertisement--

Image

लखनऊ – ब्यूरो 

मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हुआ है। डांसर के खिलाफ ये गिरफ्तारी वारंट लुखनऊ के अडिशनल जूडिशयल मैजिस्ट्रेट की और से जारी किया गया है।

कोर्ट ने सपना चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। डांसर सपना चौधरी पर डांस शो के नाम पर लाखों रुपये जमा करने और कार्यक्रम न कर पैसे हड़पने का आरोप है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी।दरअसल ये मामला साल 2018 का है। 13 अक्टूबर को एक दारोगा ने सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि इसी दिन लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम होना था जिसकी हजारों टिकट भी बिक चुकी थी।

सपना चौधरी को भी एडवांस रकम दी गई थी लेकिन सपना इस कार्यक्रम में नहीं पहुंची, जिसकी वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। सपना ने इस कार्यक्रम के लिए जो पैसा लिया था वो भी आयोजकों को वापस नहीं किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...