मलाणा में 400 ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से किया हेलिपैड तैयार, हेलिकॉप्टर का इंतजार

--Advertisement--

मलाणा में 400 ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से किया हेलिपैड तैयार, मौसम साफ रहा, तो आज उड़ान भरेगा विमान।

हिमखबर डेस्क 

मलाणा गांव में ग्रामीणों ने आपसी सहयो से हेलिपैड तैयार कर दिया है। हेलिपैड बनाने के लिए कड़ी चुनौतियों के दौर से मलाणा के ग्रामीणों को गुजरना पड़ा, लेकिन बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाकर ग्रामीणों ने आखिर हेलिपैड के लिए मैदान तैयार कर दिया। अब ग्रामीण हेलिकाप्टर के इंतजार में है।

पंचायत मलाणा प्रधान राजूराम के बोल 

ग्राम पंचायत मलाणा के प्रधान राजूराम ने कहा कि मलाणा में हेलिपैड ग्रामीणों ने तैयार किया है। प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द यहां का निरीक्षण किया जाए।

पंचायत प्रधान राजूराम ने बताया कि देवता जमलु के आदेशानुसार ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से हेलिपैड तैयार किया है। हेलिपैड की लंबाई 100 फुट से ज्यादा और चौड़ाई भी 100 फुट से ज्यादा है।

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला के बोल 

एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला का कहना है कि बुधवार को मौसम साफ रहा तो हेलिकाप्टर से राशन पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

छह दिन में पूरा किया काम

मलाणा के 400 से अधिक ग्रामीणों ने आपासी सहयोग से चट्टानों को हटाकर हेलिपैड बनाया है। ग्रामीणों ने छह दिन कड़ी मेहनत के साथ हेलिपैड के कार्य को पूर्ण किया है।

देवता जमलु के आदेशानुसार हेलिपैड को बनाया गया है। सौराबेहड़ और धाराबेहड़ के सभी ग्रामीणों ने हेलिपैड बनाने के लिए कार्य किया।

14 दिनों से ब्लैकआउट

बता दें कि पिछले 14 दिनों से मलाणा गांव ब्लैक आउट है। यहां जहां 31 जुलाई और पहली अगस्त की मध्यरात्रि को मलाणा नाले में फटे बादल से सडक़, रास्तों की तबाही हुई है। वहीं, बिजली आपूर्ति भी ठप है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...