कर्ज से परेशान ठेकेदार ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

पुलिस ने पत्नी के बयान दर्ज कर शुरू की छानबीन

ऊना – अमित शर्मा 

कर्ज के बोझ से परेशान एक 40 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी वार्ड-दो अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

मृतक की पत्नी शैली ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि उनका पति ठेकेदारी का काम करता था। इसी कारोबार को लेकर उसने अंब के एक बैंक से कर्ज की लिमिट बनवा रखी थी।

लिमिट का कर्ज होने के चलते बैंक वाले भी खाते में लेन-देन करने की बात कह रहे थे, जिसके कारण वह पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे और घर में ही रह रहे थे।

सोमवार को जब वह छुट्टी के बाद घर लौटी तो वह घर पर नहीं थे और फोन भी नहीं उठाया। बाजार में दुकानदारों से पूछताछ के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया।

बाद में पुराने मकान के अंदर जाकर देखा तो सुनील कुमार को पंखे के साथ लटका हुआ पाया। उसने अपने देवर को साथ उसे पंखे से उतारा और सिविल अस्पताल अंब ले गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज के बोल 

एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पत्नी के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...