ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ईडी ने कोलकाता में फ्रीज किए टीएमसी के 440 करोड़ रुपए

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। ईडी ने टीएमसी से जुड़े तीन अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। इन तीनों अकाउंट में 440 करोड़ रुपए जमा हैं। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (क्करूरु्र) के तहत यह कार्रवाई की है।

एजेंसी ने पार्टी के खातों के जरिए हुए कथित संदेहास्पद लेन-देन और चार्टर्ड विमान के खर्चों की जांच के लिए कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की। दरअसल, ईडी ने टीएमसी के बैंक खातों से कथित हेरफेर कर ‘एम्ब्रेयर’ विमान और ‘अगस्ता वेस्टलैंड’ हेलिकॉप्टर खरीदे जाने के मामले में मंगलवार को कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की थी।

अधिकारियों का कहना है कि कोलकाता में करीब पांच ठिकानों पर रेड की गई। इनमें ‘केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के ठिकाने भी शामिल हैं। यह ‘केयरवेल एविएशन’ नाम से प्राइवेट जेट किराए पर देती है।

अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के बैंक खातों से करीब 160 करोड़ रुपए ‘केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और उसकी सहयोगी यूनिट के खातों में भेजे गए।

इसके बाद कंपनी ने 2023 से 2026 के बीच 82.96 करोड़ रुपए की एक और बड़ी राशि एक नई कंपनी के खाते में डाली। जांच में यह भी बात सामने आई कि इस बड़े अमाउंट में से 112 करोड़ रुपए ‘एम्ब्रेयर लिगेसी 600’ कारपोरेट विमान और ‘अगस्ता वेस्टलैंड 109एसपी’ हेलिकाप्टर खरीदने के लिए इस्तेमाल किए गए।

इतना ही नहीं हेलिकाप्टर खरीदने के लिए विदेशों से मिले पैसे का भी इस्तेमाल किया गया था। इस पूरी रकम का सोर्स सीधे तौर पर टीएमसी के बैंक खाते ही थे। बाद में इन दोनों विमानों को टीएमसी को किराए पर दिया गया।

ईडी के मुताबिक, विमानों के इस्तेमाल के नाम पर मोटी रकम का लेन-देन हुआ, जो कि काफी संदेहास्पद है। ऐसा लगता है कि इस सौदेबाजी के फायदे लेने वाले चेहरों को छिपाने के लिए मुखौटा बनाया गया। इस एंगल की गहन जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

100 साल का गौरवशाली इतिहास, अब 51 छात्रों तक सिमटा धर्मशाला का ब्वायज स्कूल

70 कनाल का कैंपस, सिर्फ 51 विद्यार्थी… धर्मशाला के...

चार साल बाद भी नूरपुर फोरलेन अधूरा धूल-मिट्टी और जाम से जूझ रहे लोग

828 करोड़ रुपए की परियोजना अधर में, तय समय...

बिना नंबर की गाड़ी में हो रही थी खैर की तस्करी, ग्रामीणों ने वन माफिया के मंसूबों पर ऐसे फेरा पानी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के भदरोया (इंदौरा) वन परिक्षेत्र में...