मंडी-पठानकोट एनएच हुआ बहाल

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

अगर आप पठानकोट या नूरपुर से कांगड़ा या पालमपुर जा रहे हैं और पालमपुर से नूरपुर या पठानकोट की ओर जा रहे हैं तो ध्यान दें। राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट मंडी में ल्हासे गिरने के कारण आवाजाही प्रभावित हो जाने के कारण मार्ग बंद हो गया था लेकिन 3:45 मिनट के करीब रास्‍ते को खोल दिया गया है।

धीरे धीरे गाडि़यों की आवाजाही फ‍िर से शुरू हो गई है। भारी भूस्‍खलन के कारण मार्ग बंद हो गया था। दो जेसीबी ने 9 घंटे के बाद मार्ग में गिरे मलबे को साफ कर दिया है। कुछ लोगों को मार्ग खराब होने के कारण पैदल सफर भी तय करना पड़ा।

इसके साथ ही शाहपुर के चंबी में ल्हासा गिरने के कारण मार्ग तो बंद हुआ ही है, बल्कि चंबी पुल के पास शराब ठेका और अन्‍य कुछ दुकानें भी भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्ख्लन के चलते प्रशासन ने रोड डाइवर्ट कर दिया है।

अब नूरपुर या कांगड़ा व पालमपुर से आवाजाही करने वाले वाहनों को धर्मशाला होकर भेजा जा रहा है। नूरपुर से आने वाले वाहनों को चंबी पुल से वाया चड़ी, घरोह होकर धर्मशाला भेजा जा रहा है।

इसी तरह पालमपुर या कांगड़ा से आने वाले वाहनों को गगल से धर्मशाला होकर वाया घरोह, चड़ी होते हुए चंबी भेजा जा रहा है। लेकिन सुधेड़ में भी भूस्‍खलन होने से आवाजाही प्रभावित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...