भेकड़ छिंज मेला कमेटी ने छिंज दंगल के साथ महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिता करवाकर पेश की मिसाल

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के एक छोटे से गाँव में भेकड़ छिंज मेला कमेटी ने छिंज दंगल के साथ महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिता करवाकर एक मिसाल पेश की है आज दो दिवसीय भेकड छिंज मेला समापन हुआ।

छिंज मेले में मुख्य अतिथि दिल बहादुर थापा जी का भेकड छिंज मेला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया और मेला कमेटी के मार्गदर्शक किशन गुरुंग के द्वारा बैच और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कमेटी के वरिष्ठ सदस्य पूर्ण चंद द्वारा गाँव के बजूर्ग छिंज के संचालक तुलसी राम को बैच और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिल बहादुर थापा ने रिबन काट कर दंगल की शुरुआत की ।

कुश्ती दंगल से पहले महिलाओं के लिए रस्सा कसी, स्पून लाईमन रेस, सुई धागा रेस, मियूजिक्ल चयेर, मटका फोड़ और बच्चों के लिए जलेबी रेस , बोरी जंपिंग रेस का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और मनोरंजन भी किया ।

प्रतियोगिता के विजेताओ को स्मृति चिन्ह से नवाजा गया । इस पहल को देख आस पास के लोग भेकड छिंज मेला कमेटी की सराहना कर रहें हैं कि इतना छोटा गाँव होने के बावजूद इतना बड़ा आयोजन एक मिसाल बन गया है ।

इसके साथ ही कुश्ती दंगल में भी जिला कांगड़ा जिला चम्बा और जिला पठानकोट के दूनेरा आए हुए पहलवानों ने अपना दम दिखाया । जिसमें पहली माली विजेता हारचक्कियाँ कांगड़ा से विनोद कुमार 3100/- रु और उपविजेता डगाड़ी के शामू ने 2500/- रु पर कब्जा किया ।

दूसरी माली विजेता मन्नू महोट 2100/- रु और उपविजेता बडिंगी के अतुल ने 1500/-रु अपने नाम किया । तीसरी माली विजेता विशाल बडिंगी 1100/-रु और उपविजेता बडिंगी के अभि ने 500/-रू पर बाजी मारी । छिंज मेले में मैंन ऑफ दा मैच 500/- रू औराह के राहुल ने अपने नाम किया।

दंगल के तुरंत बाद लॉटरी बम्पर घोषणा की गई । जिसमें लगभग 500 लोगों ने अपनी किस्मत आजमाई ।
अंत में बाबा लखदाता के जय घोष के साथ मेले का समापन किया गया। भेकड छिंज मेला कमेटी ने बाहर से आए हुए महमानों का इस आयोजन को सफल बनाने के सहयोग के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...