कार से चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी चरस, दो गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 27 जून – सुभाष चंदेल

बिलासपुर में पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी के तहत रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़ मनाली पर पुलिस थाना के समीप दो युवकों को 130 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना के समीप नाकाबंदी कर जब पुलिस चैकिंग कर रही थी तो उस समय एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में 2 युवक सवार थे। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उक्त युवकों के कब्जे से 130 ग्राम चरस बरामद हुई।

उक्त दोनों युवक इस चरस को कसोल कुल्लू से चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...