भूस्खलन की चपेट में आई कोविड वैक्सीन लगवाने जा रही महिला, हायर सेंटर रैफर

--Advertisement--

Image

रोनहाट, 17 अगस्त – नरेश कुमार राधे

नागरिक उपमंडल शिलाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट में कोरोना का टीका लगवाने जा रही 49 वर्षीय महिला के अचानक भूस्खलन की चपेट में आकर घायल होने का मामला सामने आया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्या देवी पत्नी दियुडू राम निवासी गांव रिणोई (लोजा-मानल) उप तहसील रोनहाट जिला सिरमौर बुधवार दोपहर बाद रोनहाट बाजार से कोरोना का टीका लगवाने के लिए सीएचसी जा रही थी की अचानक अस्पताल से करीब 500 मीटर पहले भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हो गई।

हादसे के थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब सड़क किनारे अचेत और घायल अवस्था में पड़ी महिला को देखा तो तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। रोनहाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगामी इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पूर्व प्रधान सतपाल चौहान, पूर्व प्रधान जाती राम सिंगटा, पूर्व प्रधान सुरेश उनियाल, पूर्व प्रधान प्रताप धर्मेट, लाधी विकास मंच के महासचिव अनिल पराशर, रमेश चौहान, बिट्टू राणा, आदित्य पराशर, निट्टु भारद्वाज, रिंकू, गोविंद आदि लोगों ने बताया की रोनहाट बाज़ार से क़रीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित बाड़ीधार की खूनी-खान नामक स्थान पर अब तक पेश आए हादसों में 2 लोगों की जान पहले भी जा चुकी है।

इसके अलावा कई मर्तबा लोगों को पत्थर और मलबा गिरने से चोटे भी आई है और अब लोगों को यहां से गुजरने में भी डर लगता है। चूंकि रोनहाट अस्पताल और शिलाई जाने के लिए ये एकमात्र रास्ता है इसलिए लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है।

बाड़ीधार की खूनी-खान नामक भूस्खलन वाले स्थान पर लेंड स्टैबलाइजेशन और हाइड्रो सीडिंग का काम करवाकर आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षित सफर मुहैया करवाया जाए ताकि भविष्य में किसी को अपनी बेशकीमती जान न गवानी पड़े।

उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कौंडल ने बताया की घायल महिला के सिर में गहरी चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर किया गया है फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...