भारी बारिश के चलते भूस्खलन से सन्त निरंकारी भवन ज्वाली के डंगे बहे

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली में भारी बारिश के कारण काफी नुक़सान हुआ है। भारी बारिश के कारण ग्राम ढ़न पंचायत के वार्ड नंबर 2 में देर रात मुसलादार बारिश होने से भारी लैंडस्लाइड हुआ है। जिसके चलते ज्वाली के सन्त निरंकारी भवन को खतरा पैदा हो गया है।

बताया जा रहा है कि देर रात को हुई बारिश के चलते गांव ढ़न में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। जिससे डंगे धसने से ज्वाली सन्त निरंकारी सत्संग भवन के साथ बने भवन को खतरा हो गया है। वहीं सन्त निरंकारी भवन की ज्वाली शाखा के संयोजक प्रीतम सिंह, संरक्षक जीत कुमार, संचालक वेद कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि रात भारी बारिश के चलते यह नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि सेवा दल की मुस्तैदी से उक्त भवन को खाली करवा लिया है उन्होंने बताया कि उक्त भवन में सेवादार अपने परिवार सहित रहता है परन्तु रात को वह दूसरे भवन में सो रहे थे। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मौका देखा जाए और नुकसान का अकलन कर के राहत मुहैया करवाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...