नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को सात साल की कैद

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को न्यायाधीश अनिल शर्मा पॉक्सो कोर्ट ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा भी सुनाई है। वहीं, जुर्माना न भरने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास झेलना होगा।

उपजिला न्यायवादी राजरानी विशिष्ट ने बताया कि 2017 को पीड़िता की माता और भाई ने पुलिस थाना नगरोटा बगवां में शिकायत दर्ज करवाई कि पीड़िता नगरोटा बगवां मे कंप्यूटर कोर्स करती है। जुलाई 2017 को सुबह 10:00 बजे कंप्यूटर सेंटर नगरोटा बगवां गई थी, लेकिन शाम को वापस घर न पहुंची।

सभी जगह रिश्तेदारी और पड़ोसियों में पीड़िता को तलाश करने पर भी पीड़िता का पता न चला। कुछ समय बाद पीड़िता की मां को किसी ने बताया कि गांव ऊपरली मेजेटली में रहने वाला एक युवक भी घर से गायब है। पीड़िता के परिजनों ने शक जताया कि वही युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

इस पर पुलिस थाना नगरोटा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी छानबीन बालम राम की ओर से की गई। आरोपी को नगरोटा बगवां से ही पुलिस ने पकड़ा। वहीं, इस दौरान पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी की इस बारे किसी को भी न बताए, वरना वह उसे जान से मार देगा।

इस मामले में 20 गवाहों को पेश किया गया। इसके अंतर्गत दोषी को पॉक्सो की धारा चार में सात साल की साधारण कैद और 10,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दोषी को एक साल अतिरिक्त कारावास झेलना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...