भारी बारिश का कहर: आंखों में आंसू, कंधे पर सामान लेकर खाली किए 113 मकान

--Advertisement--

मंडी शहर में दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जब लोगों के खून पसीने से बनाए गए घर ब्यास की तेज धारा में बह गए। इस बीच लोग अपने सामने सामान को बहते हुए देखकर सिसकते रहे।

मंडी- अजय सूर्या

आंखों के सामने पाई-पाई बचाकर जोड़ा सामान बहते और घरों को छोड़कर जाने पर लोगों की आंखें नम हो गईं। यह मंजर सोमवार को सोमवार को मंडी शहर में दिखा।

जिला प्रशासन ने ब्यास और अन्य सहायक नदियों में बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत 113 मकानों को खाली करवाया है।  लोअर भ्यूली में कुछ घर ब्यास की जद में आ गए हैं। यहां कुछ घरों को खतरा बना हुआ है।

कई लोगों के खून पसीने से बनाए गए आशियाने ब्यास की तेज धारा में बह गए। इस बीच लोग सामान बहते हुए देखकर सिसकते रहे। कई लोगों को नम आंखों के साथ घर छोड़ने पड़े। देखते ही घर जलमग्न हो गए।

मंडी शहर के भ्यूली में प्रशासन की ओर से लोगों को उनके मकान खाली करने के निर्देश जारी किए गए। खतरे की जद में आए मकानों को छोड़ने के लिए लोग तैयार नहीं थे। बहुत से लोग अपने सामान को निकालने में जुटे रहे।

भारी बारिश के बीच कई महिलाएं बच्चों के साथ रोती हुईं अपने सामान और घरों को बहते हुए देख रही थीं, जिसे देखकर हर कोई अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। बहुत से लोगों ने प्रशासन और सरकार से अपना दुख जताया और खरी-खोटी भी सुनाई।

महिला रानो देवी, सुधा रानी और अन्य ने कहा कि उन्हें पहले भी कई बार यहां से इधर-उधर भेजा जाता रहा है। जब भी वहां किसी स्थान पर स्थायी रूप से रहने लगते हैं तो दोबारा से ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है।

अब वे कहां जाएं और क्या करें। अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। उनकी मदद के लिए स्थानीय लोग आगे आए हैं और इस स्थिति को देखते हुए उन्हें रहने, खाने का प्रबंध किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...