गगल में बहे व्यक्ति का अभी भी नहीं मिला कोई सुराग

--Advertisement--

गगल – नितिश पठानियां

पुलिस थाना गगल के तहत रविवार को मांझी खड्ड में बहे सनौरा निवासी का सोमवार को भी कोई पता नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस टीम, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मांझी खड्ड के किनारे लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र तक लापता हुए व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पानी ज्यादा होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस थाना गगल के प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि सोमवार सुबह पांच बजे से लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए अभियान चलाया, लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस खड्ड में बहे व्यक्ति के बारे में पुलिस चौकी रानीताल, थाना हरिपुर और थाना देहरा को सूचित कर दिया गया है।

उधर, ग्राम पंचायत सनौरा की प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि ग्रामीणों ने भी सोमवार को सुबह खड्ड में बहे व्यक्ति रंजीत सिंह को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

गौर रहे कि रविवार को गगल की मांझी खड्ड में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए सनौरा के रंजीत सिंह का मांझी खड्ड में हाथ धोते समय पांव फिसल गया था। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...