ब्लॉक नगरोटा सूरियां में समस्त आशा वर्कर समुह की सर्वसम्मति से सुनीता कुमारी बनी प्रधान

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माधवी पंडित

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले रविवार को ब्लॉक नगरोटा सूरियां की आशा वर्कर की एक विशेष बैठक ज्वाली में संपन्न की गई। बैठक में ब्लॉक की समस्त आशा वर्कर ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सुनीता कुमारी को दूसरी बार प्रधान पद का दायित्व दिया गया।

वहीं त्रिशला देवी को उपप्रधान, पुष्पा देवी को सचिव, मनोरमा को सह सचिव, पवना देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।जबकि सुषमा देवी, रेखा देवी सरिता देवी, रमणा देवी, रेणु वाला, प्रवीण कुमारी, बीना देवी, शांति देवी सुकन्या देवी, मीना कुमारी, शमां देवी पूनम कुमारी, गुड्डी देवी,सपना देवी निर्मला देवी, अंजू देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

इस अवसर पर आशा वर्कर की विभिन्न मांगों को लेकर चिंतन किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि आशा वर्कर की विभिन्न मांगों को युद्ध स्तर पर सरकार के समक्ष उठाकर उन्हें पूर्ण करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि आशा वर्कर ने कोविड-19 के दौरान जो दायित्व दिया गया।

सभी ने उस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व इमानदारी के साथ किया है।वहीं आगे भी दिए जाने वाले दायित्व को पूर्ण करने हेतू कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...