बीड़ बिलिंग में एक और विदेशी पैराग्लाइडर पायलट की मौत, हार्ट अटैक बताई जा रही वजह

--Advertisement--

बैजनाथ – आशुतोष 

बीड़ बिलिंग में मंगलवार को बैल्जियम के पैराग्लाइडर पायलट की पैराग्लाइडर क्रैश से मौत होने के बाद एक और रशियन पायलट कर मौत हो गई है। पायलट कर मौत की बजह प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक बताई जा रही है।

बता दें कि बीड़ में 3 दिन बाद होने वाले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए कई विदेशी पायलट बीड़ विलिग पहुंचे है। यह सब पायलट रोजाना यहां अभ्यास कर रहें है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रशिया के अलैकसी (50) बीड़ में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में शामिल होने आया था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बीड़ में रूका था। सोमवार रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया और सुबह उठा ही नही।

पुलिस को लोगों ने विदेशी को मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...