बालिका आश्रम गरली में कोरोना संक्रमण ने पसारे पांव, एक साथ 15 बच्चियां संक्रमित

--Advertisement--

Image

देहरा, मनु

बालिका आश्रम गरली की 15 लड़कियां कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। आश्रम में कोरोना संक्रमण फैलने से हड़कंप सा मच गया है, यहां अभी 45 बच्चियां रहती हैं। संक्रमित पाई गई बच्चियां 6 से 14 आयु वर्ष के बीच की हैं।

उधर देहरा के एसडीएम ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा आश्रम के शेष बच्चों और स्टाफ कर्मियों का भी शुक्रवार कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया गया है और उन्हें आइसोलेट किया गया है।

यहां बता दें कि देहरा उपमंडल के गांव गरली में स्थित बालिका आश्रम में 45 बच्चे रह रहे हैं और करीब पांच सदस्यों का स्टाफ दिन रात बच्चों की निगरानी में व्यस्त रहता है।बाबजूद इस बालिका आश्रम में बच्चियों का कोविड 19 कोरोना जैसी बीमारी से संक्रमित होना उनके रहन  सहन और उन की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाता है।

इस मुख्य कारण यह है कि इन बच्चों को बाहर घूमने पर मनाही है, बावजूद इसके बच्चों का कोरोना की चपेट में आना अपने आप में एक बड़ा सवाल है। खैर कारण कुछ भी रहा हो प्रथमिकता इन बच्चों की सुरक्षा को मुकम्मल करना है।

उधर, एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को पूरा बालिका आश्रम व परिसर सैनिटाइज कर दिया है और शेष रहते बच्चे और स्टाफ के टेस्ट करवा दिए हैं।

टेस्ट करवाने के साथ ही उन्हें आइसोलेट कर दिया है। जब तक उनकी रिपोर्ट नहीं आती, तब तक किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...