बनखंडी की प्रकृति कौंडल चंडीगढ़ में क्राउन और ट्रॉफी से सम्मानित

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के बनखंडी गांव की प्रकृति कौंडल जो कि एंकरिंग और मॉडलिंग में अपनी अलग ही पहचान बना चुकी है को बेहतर प्रदर्शन के चलते चंडीगढ़ में आयोजित क्राउन ओन क्राउन कार्यक्रम में क्राउन और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।​​

प्रकृति कौंडल पिछले काफी समय से हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को अपने हुनर के दम पर देश में प्रसिद्ध कर रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रकृति कौंडल को उनके क्राउन होल्डर होने के चलते, जो कि प्रकृति ने पिछले कुछ बर्षों में हासिल किए थे।

प्रकृति की काविलियत को देखते हुए इबेंट आयोजक दिनेश सरदाना और सनम गिल ने क्राउन और ट्राफी देकर सम्मानित किया और बेटी प्रकृति के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम 30 जुलाई को ग्लोरीफाई इंटरनेशनल द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें प्रकृति एकमात्र एसी बेटी थी, जिसे कि हिमाचल प्रदेश से चयनित किया गया था।

प्रकृति कौंडल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अपनी गुरू सोनाली शर्मा को दिया है जिन्होंने उसके उपर काफी मेहनत की है। बता दें कि प्रकृति अभी मात्र 13 बर्ष की हैं और इस प्रकार का अवार्ड जीतने बाली हिमाचल प्रदेश की एकमात्र बेटी है। वहीं इस अवार्ड को जीतने पर प्रकृति ने सभी हिमाचल वासियों का धन्यवाद किया।

वहीं बेटी को इस प्रकार का अवार्ड मिलने पर प्रकृति के माता – पिता मोनिका और विजय कुमार काफी खुश हैं और अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...