बड़ा हादसा: गर्डर लांचिंग मशीन के गिर जाने से 16 लोगों की मौत, 3 घायल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के शाहपुर के पास मंगलवार सुबह एक गर्डर लांचिंग मशीन के गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

यह घटना मंगलवार तडक़े शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास हुई। हादसे के समय एक पुल के लिए गर्डर लांचिंग का काम चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मशीन का इस्तेमाल 701 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे फेज तीन के निर्माणाधीन पुल के लिए किया जा रहा था। आशंका है कि अन्य छह मजदूर और इंजीनियर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं।

इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं, जिन्हें चोटें आई हैं और जिनका शाहपुर के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं और तीन लोग घायल हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...