बड़े अरमानों से खरीदी थी सेकेंड हैंड कार, घर पहुंचने से पहले ही हो गई राख

--Advertisement--

मंडी, 24 मईअजय सूर्या

व्यक्ति ने बड़े अरमानों से सेकेंड हैंड कार खरीदी, लेकिन किस्मत कुछ ऐसी निकली कि कार घर पहुंचने से पहले ही जलकर राख हो गई। हमीरपुर जिला के मुंडखर निवासी संजीव कुमार कुल्लू से एक सेकेंड हैंड कार खरीदकर वापिस अपने घर आ रहा था।

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर खोतीनाला के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। संजीव कुमार तुरंत कार से बाहर निकला। लेकिन वो कुछ समझ पाता उतने में कार धू-धू कर जलने लगी।

आसपास तुरंत प्रभाव से कोई मदद भी नहीं थी और देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।

संजीव कुमार ने बताया कि वो पेशे से ड्राइवर ही है और सेकेंड हैंड कार खरीदने कुल्लू गया हुआ था। वापसी में उसके साथ यह हादसा हो गया।

वहीं, पुलिस चौकी पंडोह की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...