प्लंबिंग, वैल्डिंग, इलैक्ट्रीशियन, फ्रिज व एसी आदि की मुरम्मत को एक फोन कॉल पर घर में सेवाएं देंगे ITI के प्रशिक्षु

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

एक फोन कॉल पर घर में सेवाएं देने के लिए आईटीआई के प्रशिक्षु पहुंच जाएंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला द्वारा ‘कौशल आपके द्वार योजना-2022’ का लाभ दिया जाएगा।

इसमें प्लंबिंग, वैल्डिंग, इलैक्ट्रीशियन, फ्रिज व एसी आदि की मुरम्मत करवाने की सुविधाओं के उद्देश्य से राज्य के नागरिक लाभान्वित होंगे। प्रशिक्षु अब लोगों के घर पहुंचकर वैल्डिंग, बिजली उपकरणों की मुरम्मत करेंगे।

इसके लिए लोगों को आईटीआई प्रबंधन को फोन कॉल करनी होगी। आईटीआई प्रशिक्षुओं द्वारा घर-द्वार पर सुविधा देने पर उपभोक्ताओं को निर्धारित किया गया शुल्क अदा करना होगा।

आईटीआई से 8 किलोमीटर की परिधि में मुरम्मत कार्य करने के लिए उपभोक्ताओं को 100 रुपए अदा करने होंगे। 8 किलोमीटर से बाहर जाने पर यह शुल्क 10 रुपए प्रति किलोमीटर वहन किया जाएगा।

वर्तमान में आईटीआई धर्मशाला में इलैक्ट्रीशियन, फिटर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इलैक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक व फूड प्रोडक्शन व्यवसाय की सुविधा उपलब्ध है।

प्रशिक्षुओं की ओर से किए गए कार्य से मिलने वाली कुल राशि का 90 फीसदी प्रशिक्षुओं को मिलेगा। इसके अलावा 10 फीसदी आईटीआई प्रबंधन के खाते में जमा किया जाएगा। यह राशि संस्थान के विकासात्मक कार्यों में खर्च होगी।

प्रधानाचार्य के बोल

प्रधानाचार्य आरके पुरी ने कहा कि इस योजना से राज्य के नागरिकों को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान ही रोजगार उपलब्ध होंगे। उनके कार्य करने तथा कौशल में भी उन्नति होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...